हिंदी - हमारी मातृ-भाषा, हमारी पहचान

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अपना योगदान दें ! ये हमारे अस्तित्व की प्रतीक और हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है !

मंगलवार, 9 जून 2009

पर्यावरण बचाने के लिए में क्या कर सकता हूँ ?


भुवनेश शर्मा जी ने ब्लोग्गेर्स के लिए एक होम वर्क दिया था की वो कुछ ऐसे प्रयास करें की जिससे पर्यावरण की सुरक्षा हो सके, आसपास के लोगो को प्रोत्साहित भी करें और अपने ब्लॉग के माध्यम से जाग्रति भी फैलायें, एक बहुत ही अच्छा कदम था भुवनेश का और में भी इस कड़ी में अपने आप को भुवनेश जी के पीछे कर लेता हूँ, चलो हम सब लोग एक ब्लोग्गेर्स की मानव श्रंखला बनाएं और अपने अपने प्रयासों को यहाँ उल्लेखित करें, ये अभी अपने आप में एक आन्दोलन है, एक सामूहिक प्रयास है, जन जाग्रति और स्वजाग्रती अभियान है। चलो उपदेश के बाद काम की बात कर लेता हूँ।


एक प्रयास जो कल भुवनेश का लेख पड़ने के बाद किया - जब बीबी ने खाना ऑफिस जाते समय नही दिया हो तो अपना एक ही ठिकाना ज्यादातर होता है, शाकाहारी और शुद्ध Subway. सामान्यतः यहाँ पर ये लोग आपके बर्गरनुमा भोजन को एक पन्नी (पोलीथीन) में रखकर देते है, जब उसने हमारे sub को कागज़ में लपेड्रकरपन्नी में रखने की कोसिस की तो मेने मना किया तो वो मेरी तरफ देखने लगा और तब मेने उसे अपने मना करने का कारण समझाया तो वह बहुत खुस हुआ और लाइन में लगे एक दो और लोगो ने मेरा अनुसरण किया, बहुत अच्छा लगा और मेरे योगदान के साथ कुछ और लोगो तक भी ये संदेश पहुँचा ।


एक और बात लिखना चाहूँगा जो हमारी कंपनी बहुत दिनों से प्रयास कर रही है , प्लास्टिक कप की जगह फोम के कप इस्तेमाल कर रहे है, बार बार अपना एक ही कप इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कम से कम जंक हो। प्रिंटर का इस्तेमाल सही तरीके से करने के प्रयास किए जा रहे है जिससे फालतू पेपर बेकार जाए। अगर कोई सायकिल से आता है तो उसका महिमामंडन किया जाता है, जिससे और लोग भी ऐसा करें।


वैसे में भी सायकिल से ट्रेन स्टेशन तक कभी कभी जाता हूँ, पर में ऐसा इसलिए करता हूँ, जिससे मेरी बीबी को सुबह सुबह मेरे को छोड़ने जाने का कष्ट न करना पड़े, मेरा biking का शौक पूरा हो जाए, और कुछ शारीरिक गतिविधि भी हो जाए, पर मेरे आलस्य की वजह से अब तक केवल मेने एसा ५-६ बार ही किया है, अब इसमें पर्यावरण का तड़का भी लगा देते है और नियमित सायकिल का इस्तेमाल करने पर जोर देते है.


शौपिंग करते समय थैला ?(झोला) का इस्तेमाल करेंगे , न की पन्नियों का। पानी और बिजली तो पैसे से आती है तो पहले से ही लोभ chaaloo है। सबसे बड़ी बात हम लोगो को अपनी कार को दुरस्त रखना चाहिए जिससे वो पर्यावरण को ज्यादा प्रदूषित ना करे। अपने वाहन को आज ही चेक कराये। मेरी कार emission safe है, क्या आपकी भी है ?

बस इतना ही , बाकी आप गुरुजनों पर छोड़ता हूँ :)


कलावती को भूले राहुल लाला

जब वोट की जरूरत थी तब राहुल को कलावती की याद आई और जब उसके मुद्दों को सुलझाने की बात आई तो राहुल जी व्यस्त थे। ये कहानी इस परिवार के असली चेहरे को व्यक्त कराती है। इन लोगो की कथनी और करनी में अन्तर की वजह से ही भारत विश्व के अन्य देशो की तुलना में इतना पीछे रह गया है। अमेठी जहाँ से ये लोग जन प्रतिनिधि है, वहां की स्थिति इस बात को सिद्ध करती है की इनके खाने और दिखने के दांत अलग अलग है। CNN IBN की ये रिपोर्ट भी देखें -


http://ibnlive.in.com/videos/94536/mascot-kalavati-turned-away-from-rahuls-office.html


केवल किसी परिवार में जन्म लेने से कुछ लोग मसीहा बन जाते है, हम लोगो को देश में लोगो को शिक्षित करनेके लिए कुछ प्रयास करने होंगे जिससे लोग इन लोगो का मूल्यांकन उनके विकास के प्रष्ठभूमि के आधार पर कर सकें। अशिक्षा हमें बहुत पीछे धकेल रही है और ऐसे अवसरवादी लोगो को हमारा फायदा लेने के लिए अवसर दे रही है। मेरे पिताजी ने एक लडके को अपने घर रखा हुआ है, उसको वो पढाते है और स्कूल भेजते है, और उनसे बनता है तो उसके फॅमिली को आर्थिक सहायता करते है, वो कहते है की म्रतभोज और दहेज़ की जगह पैसा किसी गरीब की उन्नति में लगाओ तो वो किसी न किसी रूप में फलीभूत होता दिखेगा , जैसा की आप एक पेड़ लगाकर और जब पेड़ के बड़े हो जाने पर छाया लेकर अनुभव करते है।


चलो कुछ ऐसा ही करें जिससे कलावती को राहुल के चक्कर न लगाने पड़े और वह आत्मनिर्भर बने स्वाभिमान से जीने के लिए । हमें युवराज नही जन सेवक चाहिए, राहुल और सिंधिया को महलों में भेज देते है आराम करने के लिए।



शुक्रवार, 5 जून 2009

खुलासा एक और विकास का !!

में अपने राज्य मद्य प्रदेश के बारे में पढ़ रहा था, जैसा की हम सब जानते है की शिवराज सिंह जी की सरकार ने राज्य में पिछली साल बड़े बहुमत से अपने विकास कार्यो के बल पर सत्ता में फिर से वापसी की थी। तो मेने सोचा की ज़रा देखू की क्या विकास यौजनाएं है जो मद्य प्रदेश को २१ वी सदी के राज्य के रूप में भारत का एक अद्वितीय राज्य बनाने की तरफ ले जायेंगी । इसमें कोई दो राय नही की दिग्गी राजा ने इस राज्य की हालत बहुत ख़राब कर दी थी पर मेरे को बीजेपी से बहुत आशा थी और उनकी निम्न लिखित योजनायें देखकर मेरे को लगा की चौहान साब अभी भी आदिकाल में ही जी रहे है। मेरे को उनकी एक भी योजना भविष्य के लिए दूरदर्शी परिणाम देने वाली नही लगी।




ये सब चुनावी वायदे ज्यादा लगते है और विकास के लिये उठाये गये सही कदम कम , अभी मे जब फरबरी मे छुट्टियां बिताने के लिये मोरेना आया था तो देखा और लोगो से बात की तो पता लगा कि ये सब योजनायें जरुरत मन्द लोगो तक पहुन्च ही नही रही हैं. लड्कियो को सायकिल लेने के लिये अफसरो के , मास्टरों के चक्कर लगाने पडते हैं. कुल मिलाकर जमकर भ्रश्टाचार है. कास कि लाडली लक्ष्मी योजना की जगह अस्पतालो की हालत में सुधार किया जाता, जिससे जन्म के समय मां और बच्चे क स्वास्थ्य सही रहता और जन्म की नीव सही रहती पर मेरी बातें स्वास्थ्य मंत्री जी को मजाक लगेगीं.


गाँवों में अभी भी कभी बिजली नही आती और शहरों में उद्योग लगातार बंद हो रहे है, क्या यही कांग्रेस की सरकार को हटाने के बाद उम्मीद थी हमें अपने इस लाडले मुख्यमंत्री जी से ? गावो में अभी भी लोग स्वास्थ्य , सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओ के लिए मोहताज है , पुलिस अभी भी डर का अभिप्राय है न की सुरक्षा की मूरत। देशभक्ति और जनसेवा के नाम पर अभी भी करोडो की वसूली से केवल कुछ ही लोग अमीर हो रहे है, वो भी काबिल नही, सब के सब राजनीतिक गुंडे !



मेरे को indiastats वेबसाइट पर कुछ आंकड़े मिले , उनमें मेरे को मद्यप्रदेश कही नही दिखा, ये दो इमेज २१वि सदी के किसी भी राज्य (दुनिया में कही भी) की भविष्य और वर्तमान की झलक दिखलाती है -





क्या ये हमारी सरकार का फर्ज नही बनता की ऐसी योजनायें उनके पास हो जिससे में अपने राज्य का नाम भी इन लिस्ट में देख सकू ? वो भी तब जब हमारे राज्य में किसी भी संसाधनों की कमी नही, प्रकृति ने क्या नही दिया ... नर्मदा की कलकल बहती धारा से लेकर चम्बल के अभ्यारण्य हो या फिर खजुराहो से लेकर भोपाल तक संस्कृतिक धरोहर हो। आप मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट http://www.mptourism.com/ ही देख लो जिस पर इन सब स्थलों के नाम है पर क्या कुछ ऐसा किया गया जिससे राज्य का नाम भी टूरिस्ट प्लेसेस में आता ?





क्या हमारे मुख्यमंत्री जी का लड़का बिना इन्टरनेट के रहता है , यदि नही तो क्या किया गया आम जनता के लड़को के लिए ?

क्या आपके बच्चे बिना बिजली के रहते है ? क्या सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आप जाते है ? अगर ये सब आम आदमी को मिले तो वही आदर्श सरकार है, नही तो आप भी कांग्रेस से कम नही, आपको लाकर मेरे राज्य ने क्या पाया ? कुछ तो किया होता जिससे मद्य भारत के लोग भी देश के अन्य हिस्सों से प्रतिस्पर्धा कर पाते और हमेशा दिल्ली या अन्य बड़े महानगरो को भागने के बजाय अपने घरेलू शहर में ही किस्मत आजमाते। काश कोई तो करिश्माई अटल आए इस राज्य में भी।

सोमवार, 1 जून 2009

बुधवार, 13 मई 2009

अरे भाई क्यों गाली देते हो ?

दुनिया वालों को भारत के सरकारी तंत्र से इतना शिकायत क्यों है , हम लोग हमेशा अपने मंत्री और संत्री लोगो को गाली देते रहते है, पर क्या कभी सोचा है उनकी मेहनत के बारे में ? इस बात को मेने तब अनुभव किया जब एक बहुत ही विद्वान दोस्त ने मेरी आँखों पर पड़े परदे को हटाकर मुझे वास्तविकता से परिचय कराया, में मूर्ख बहस करने बैठ गया कि अगर कोई चोरी से या भ्रष्ट होकर पैसा कमाए तो ऐसा करके देश के विकास से खिलवाड़ है , पर अब में ये नहीं कह सकता , अरे भाई उनको भी तो सुनो जो ऐसा करके निम्नलिखित रूप से देश की अर्थव्यवस्था को प्रगति के सोपान दे रहे है -

१। अगर ये दो नंबर की कमी न करेंगे तो इनके बच्च्चे और बीबी (यां) मल्टीप्लेक्स में जाकर कैसे सामान खरीदेंगे ? गाँव में कोई मल्टीप्लेक्स क्यों नहीं खोलता ? हर कोई वही क्यों खोल रहा है जहाँ पर ऐसे लोग रहते है ? इसका मतलब ये लोग आज की प्रगति के सच्चे जिम्मेदार लोग है.

२। शादियाँ इतनी रंगीन और आलिशान कैसे होंगी फिर ? आजकल शादियाँ इतनी आलिशान इसलिए ही है क्यूंकि हमारा प्रजातंत्र बहुत योजनाये लेकर आ रहा है, और जितनी योजनाये , उतना ही बचत सरकारी कर्मचारियों के लिए २ नंबर की कमाई से, और उतना ही पैसा शादी के खर्च में लगा सकते है, जिससे अर्थव्यवस्था का चक्र चलता रहता है. नहीं तो बैंड की और हलवाई की दुकाने ही बंद हो जायेंगी.

३। पेमेंट वाली सीटो के कॉलेज खुल रहे है क्यूंकि दो नंबर का पैसा है तो क्या टेंशन है बच्चा पढे या नहीं, कही न कही तो जुगाड़ हो ही जायेगी. कॉलेज खुलेंगे तो आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा, इसका मतलब इन लोगो का ये योगदान भी अभूतपूर्व है.

४। रिश्वत की कमाई के लिए इन लोगो को भी बहुत कुछ करना पङता है, जैसे फाइलो में हेराफेरी , साईट पर जाओ तो कर्मचारियों या फिर सामान की संख्या में हेराफेरी, बॉस की कमीशन की जुगाड़, आदि आदि , ये सब करने में भी मेहनत लगता है.

५। शायद हम इसलिए इन लोगो की बुराई करते है क्यूंकि हम इस काबिल ही नहीं की ऐसी चतुराई से काम कर सकें -)

इन सब कारणों को देखते हुए, ये सत्य है ये लोग भी आज के तथाकतित प्रगतिशील भारत के विकास में जिम्मेदार है। पर ये इससे भी बड़ा सत्य है भारत की ७० प्रतिशत जनता अभी भी प्रगति से अछूते उन गांवों में रहती है जहाँ बिजली आती कभी कभी है , जाती तो हर समय है, जहाँ पर रोड कभी पूरी बन नहीं पाती, पुल टूटे ही पढे रहते है, ५० प्रतिशत जनता के लिए अच्छे अस्पताल और विद्यालय नहीं है. जहाँ आज भी लोग हर साल हर कोने में भूख से आत्महत्या कर रहे है और फिर भी वोट डाले जा रहे है उन निकम्मे लोगो को जो सिर्फ देश सेवा और जन सेवा के नाम पर परिवार सेवा को ही अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते है और जिन्होंने इमानदारी और देश प्रगति की बातो को सिर्फ फाइलो की सुन्दरता का अभिप्राय बना रखा है.
जय हिंद को हमने नारा तो बना दिया पर जीवन का सिद्धांत बनाना भूल गए. 'नर हो न निराश करो मन को' के भरोसे हम जैसे लोग भी बस गाली देते रहते है और सर्कस देखते रहते है, करते कुछ नहीं. एक साक्षात्कार में हमारे राजदीप सरदेसाई जी बोलते है कि "जिस दिन कही विस्फोट हो जाए और आप उस शहर में तो इससे बड़ा दिन पत्रकार के लिए कुछ नहीं" ...कैसी मानसिकता है ये ?
चलो इस लेख में इतना ही , आगे के लेख में जर्मनी के Dusseldorf शहर में बिताये सप्ताहांत के बारे में कुछ लिखूंगा !
- राम

रविवार, 3 मई 2009

फिर से चुनाव ....हर साल का नाटक !!

में ब्लॉग लिखने में आलस तब करता हूँ , जब या तो में बहुत व्यस्त हूँ या फिर मेरे पास कुछ काम नही है। कुछ दिनों से में इसलिए सक्रिय नही था क्यूंकि मेरे पास बहुत समय था। लग रहा है मैंने आपको चक्कर में डाल दिया , आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बक रहा है, अरे भाई में तो फिर भी ठीक ठाक बात कर रहा हूँ, आजकल भारत में चुनाव के रंगारग समारोह में हमारे नेता लोग तो आपको इससे भी ज्यादा चक्रव्यूह में डाल रहे होंगे। आजकल हमारे देश में दो तरह के गुंडे बहुत नाम कमा रहे है, एक तो नेता और दूसरे पत्रकार। पत्रकार लोग टीआरपी के चक्कर में क्या क्या गुल नही खिला रहे है, मेरे हिसाब से तो शाहरुख़ से लेकर प्रभु चावला तक और अमर सिंह से लेकर प्रणव रोय तक सब लोग पैसे बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।
जो पूंजीवाद अमेरिका को गर्त में ले जाने का जिम्मेदार है, वही अब हम भारतीयों की नसों में आता जा रहा है। हर कोई पैसे के लिए पागल है, रिश्ते गए तेल लेने, अब तो लोगो को आर्थिक सम्रद्धि चाहिए किसी भी कीमत पर। मुलायम और मायावती जैसे समाजवादी विचारधारा के लोग भी पूंजीवाद के सहारे राजनीती के शिखर पर किसी भी कीमत पर जाना चाहते है। राजनीती के सारे शीर्ष लोग स्वार्थी, लालची और कुर्सी के लिए पागल है, सबने सिद्धांतो को बेच खाया। ईमानदार लोग चुनाव में आते नही, आते भी है तो केवल शोहरत लेने के लिए, और जो वास्तव में आते है उनको हतोत्साहित कर दिया जाता है। कुछ राजकुमार जिनको राजनीती विरासत में मिली है जैसे हमारे ग्वालियर के सिंधिया और पायलट , या फिर राहुल , कोई भी इमानदारी से प्रयास नही कर रहा, हम जैसे ब्लॉगर भी यही बस भड़ास निकालते रहते है।

भारत में लोकतंत्र के सारे स्तंभ बहुत ही विशाल है, पर ये किसी काम के है, नही लगता । विशाल तो है पर मजबूत नही। सफाई कि बहुत जरूरत है, जंग को हटाना पड़ेगा तभी ये स्तम्भ ज्यादा दिनों तक मजबूत रह सकेंगे।

राम त्यागी - जर्मनी के दुस्सेलदोर्फ़ शहर से।

शनिवार, 24 जनवरी 2009

कभी बीबी भी बेटी थी !!



जी हाँ में जब भी अपनी बीबी को देखता हूँ यही सवाल आता है और प्यार उमड़ पड़ता है. चलो आज बालिका दिवस भी है तो कुछ बीबी की तारीफ ही कर देता हूँ , नही तो खटपट से ही फुरसत कहाँ मिलती है. शादी को कुछ साल जो गए है तो हम भी दुनियादारी से कहाँ बच पायेंगे. चिकागो की -४०' सेन्टीग्रेड की ठण्ड बोलो या कोई फ्लू, पिछले २-३ सप्ताह से कोई न कोई बीमार चल रहा है घर में, ऐसे में रात दिन लगे रहने का , लगातार बच्चो की कोयं कोयं और मेरी नौकरी की धोयं धोयं में मेरी पत्नी ने जो साहस और घर को चलाने का काम किया है वोह काबिले तारीफ है. इंडिया भी हम इस महीने के अंत में आ रहे है तो पैकिंग और लोगो के लिए कुछ लाने देने का काम भी जोर शोर से चल रहा है और में ब्लॉग भी एक्टिव रूप से लिख रहा हूँ, इसे में भी रोज डिनर में बड़े बड़े पकवान खाने को मिल रहे है, कल की ही लीजिये ..४ महीने का बच्चा गोद से नही उतर रहा सर्दी और जुक्कम की वजह से , ५ साल वाला अपनी डिमांड पूरी कराना चाहता है और फिर मेरे को गाड़ी से स्टेशन छोड़ना, लेने आना, बड़े लडके को स्कूल छोड़ कर आना और लेकर आना और ऊपर से छोटू का कोयं कोयं ...फिर भी कल दाल बाटी का मजे लेने को मिला और मेने क्या किया ....न्यूज़ सुनना और मस्ती से सोफे पर पड़े रहना ...और इसी व्यस्त दिनचर्या में आज भी पाव भाजी मिली , उससे पहले दिन छोला बटुरा ....आज के दिन तहे दिल से इस महान बीवी की धन्यवाद देता हूँ जो हमेशा अपने चहरे पर मुस्कराहट ही रखती है.
कोई विभीषण बनाकर इस लेख को उस तक भेज ना देना, नही तो ये सब सार्वजानिक कराने के एवज में हो सकता है फिर कभी एसा treatment ना मिले !!
अच्छे काम की शुरुआत घर से ही करनी चाहिए इसलिए आज सबसे पहले गृहलक्ष्मी की बड़ाई की , वैसे इस बालिका दिवस ("http://economictimes.indiatimes.com/ET_Cetera/National_Girl_Child_day_on_Jan_24/articleshow/3942980.cms" ) पर चलो प्रण करें की जैसे भी हो भ्रूण हत्या को रोकेंगे, दहेज़ से दूर रहेंगे और संजय दत्त की तरह लड़की को कभी उपनाम के लिए कोई शर्त नही रखेंगे. जब हमारा दूसरा बच्चा होने वाला था, हमारी हार्दिक इच्छा थी की लड़की हो और हुआ लड़का ...मतलब में जानता हूँ की लड़की न होना कितना बुरा लगता है......all in all लड़का हो लड़की ..दोनों एक ही जैसे होते है ....

पर भारत में अभी आकंडे कुछ और ही कहते है ...http://www.ndtv.com/convergence/ndtv/story.aspx?id=NEWEN20090080219&ch=1/17/2009201:04:00%20AM .
इस लिक को अगर पढ़ा जाए तो पता चलेगा की २००८ में
- ४५ प्रतिशत लड़कियाँ १८ साल की होने से पहले ही शादी करने के लिए मजबूर थी
- ७८,००० औरतें बच्चा पैदा होने के समय मर गयीं क्यूंकि या तो शारीरिक रूप से तैयार नही थी या फिर भोजन की कमी थी
- १००0,००० नवजात शिशु हर साल मर जाते है उनमें से ४० % पैदा होने के पहले सप्ताह में ही .

- और ना जाने कितनी हत्याए पैदा होने से पहले ही जो रिकॉर्ड में भी नही आ पाती

ये आंकड़े दर्शाते है की हमें जाग्रत होना पड़ेगा !!!