हिंदी - हमारी मातृ-भाषा, हमारी पहचान

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अपना योगदान दें ! ये हमारे अस्तित्व की प्रतीक और हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है !

मैं कहाँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मैं कहाँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 31 मई 2010

मैं कहाँ पर हूँ ...

शिकागो   --->   डोर काउंटी    --->   शिकागो     --->    टोरोंटो
२७/28 मई          २८/२९/३० मई         ३०/३१ मई             आज

कंप्यूटर को आज जाकर छुआ है,  दिनचर्या बहुत व्यस्त हो गयी है. बस पैकिंग, अनपैकिंग, ड्राइविंग और फ्लाईंग ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया है.  डोर काउंटी प्राकृतिक सुन्दरता से भरा स्थल है,  वहाँ जाकर बहुत तारो ताजा अनुभव करता हूँ, लग रहा है उसके बारे में एक बड़ी सी पोस्ट लिखनी पड़ेगी.  मिशिगन झील की विशालता ने सबको अपने जादू में समेट रखा है.  कहीं सूर्यास्त का इन्तजार करते लोग तो कही पार्क में hiking और biking करते लोग. 
कुछ जगह जहाँ पानी की तरंगे बार बार नहीं आती उधर पानी में काई लग जाती है और लोग उस पानी में पैर तक नहीं डालना चाहते, यही मैंने सोचा की अगर ब्लॉग पर विचार बहेंगे नहीं तो इसमें भी सूखा पन आ जाएगा.
इसलिए सोचा की जल्दी में थोडा सा अपडेट डाल दूं.


बाकी कुछ देर में... 
डिनर के लिए कोई अच्छी सी जगह भी देखना है .....