कनाडा की हर यात्रा अपने आप में एक अद्वितीय यादों की महक छोड़ रही है. पिछली कई पोस्ट मोंट्रियल की यात्रा पर केन्द्रित थी और फिर वापस शिकागो चला गया था...पिछले सप्ताह व्यस्त कार्यक्रम की वजह से लाल परिवार से मुलाक़ात नहीं हो पायी थी. आज टोरंटो एअरपोर्ट पर बैठा में मंगलवार की यादों के मोतियों को ब्लॉग के धागे में पिरोने बैठा हूँ.
६:१८ शाम की ट्रेन ऑफिस से १० मिनट पैदल चलने पर मिल गयी थी और एजेक्स ट्रेन स्टेशन पर प्रभु स्वयं कार लेकर पार्किंग लौट में खड़े थे. गले मिले तो बड़ा ही आत्मीय सुख मिला. जैसे की बिछड़े भाई मिल रहे हों. जैसे ही घर पहुंचा साधना जी ने भी गर्मजोशी और आत्मीयता से स्वागत किया. हलकी फुल्की बातें, ब्लॉग की शुर्खियाँ और आसपास के बारे में बात करते रहे. लाल परिवार के बारे में जाना, और अपने को भी परिवार में ही शामिल पाया. गपशप चलती रही, बीच बीच में साधना जी के बनाए समौसे और भारतीय नमकीन के चटखारे चलते रहे. मौका मिलते ही रास्ते में लिखी एक कविता सुनायी मैंने ...
बड़ा था उत्साह हमें आपसे मिलने का
जानने का, बतियाने का
मंद मंद मुस्काने का
धुंध धुंआधार से निकली
उडती तश्तरी में उड़ने का
रूबरू होने का एजेक्स घूमने का
और क्या लिखूं
हिंदी के लिक्खाड़ के सामने
चला आया गुर भी सीखने ब्लॉग का
नीचे बेसमेंट में बैठे रहे, हिंदी ब्लॉग के विकास के बारे में चर्चा चलती रही. समीर जी का पुस्तकालय देखा, हिंदी के लिक्खाड़ ऐसे ही नहीं बन गए, बहुत पढ़ते है. में तो खैर जब तक रुका ...कुछ न कुछ सीखता ही रहा. समीर जी की कुछ खूबशूरत रचनाएँ सुनी, जिनमें जमीनी हकीक़त और देश की सौंधी सौंधी खुशबू महक रही थी. हम दोनों में ही देश की मिटटी की याद हर वक़्त, हर बात में झलक रही थी. दोनों में क्या तीनों देश की याद और पुराने दिनों के सुनहरे दिनों को याद करते रहे.
इसी बीच समीर जी अपने हस्ताक्षर सहित , मुझे अपनी कृति 'बिखरे मोती' भेंट की. समीर जी के काव्य संग्रह 'बिखरे मोती' से एक कविता की कुछ पंक्तियाँ इधर लिख रहा हूँ ...जिनमें देश जाते समय का और फिर जब लौटे है ..तब का दर्द झलक रहा है ....
समय कैसे पंख लगा कर उड़ गया
कल ही तो मैं घर आया
कल लौट के वापस जाऊंगा
कुछ यार मिले, कुछ बातों की
यादों की बरसातों की
उन गलियों को फिर से घूमा
जिसने मेरा बचपन चूमा ......
...................................
('बिखरे मोती' से ....)
कुछ देर फिर हमने बात की अन्य हिंदी ब्लोग्गेर्स और उनके योगदान के बारे में. समीर जी अपने से पहले वाले ब्लोग्गेर्स का जिक्र और उनकी महत्ता को जरूर बताते हैं. फिर उत्तरी अमेरिका में और कैसे हिंदी का प्रचार प्रसार किया जाए, के बारे में चर्चा चलती रही. मैंने शिकागो में कवि सम्मलेन का प्रस्ताव रखा तो समीर जी ने पूरे सहयोग और अपने पुराने अनुभव के हिसाब से मार्गदर्शित किया. कुछ फोटो भी खींचे गए इस बीच ...
डिनर का समय हो चला था, सबने काव्य पाठ भी किया...विडियो या ऑडियो समीर जी पोस्ट करेंगे. साधना जी ने एक बहुत ही बढ़िया रचना पड़ी. उनके स्वर ने समीर जी की उस रचना में चार चाँद लगा दिए.
चलो अब बारी थी छप्पन भोग से भी जो अच्छा खाना होता है उसकी. साधना जी ने बहुत सारे पकवान तैयार किये थे. फोटो में देखोगे तो खुद को रोक नहीं पाओगे .....बहुत खाना खाया, जी भर के खाया !!
यहाँ इंगित करना चाहूँगा की समीर जी भी बहुत पहुंचे हुए रसोईये हैं. सीक्रेट का भंडाफोड़ कर ही देता हूँ ... चिक्केन के अलावा जलोपीनो मिर्ची का एक व्यंजन ऐसा बनाया था की जीभ रो रही थी फिर भी खाए बिना मन मान ही नहीं रहा था. जबरदस्त, मस्त मस्त, स्वादिष्ट !! रात से ज्यादा असर सुबह दिखा -:)
ये रहे रसोई के रसूखदार प्याज काटते हुए :)....
आइसक्रीम, और मीठे मीठे आम खाने के बाद और थोड़ी देर बैठे ...फिर ट्रेन का टाइम हो चला था और इधर मेरी फ्लाईट उड़ने वाली है, इसलिए लिखना बंद करना पडेगा .....समीर जी की चिड़ियों से मिलने के बाद, ढेर सारी यादें समेट कर, ज्ञान लेकर, आत्मीय प्यार पाकर और एक बड़ा भाई पाकर हम लगभग अर्धरात्रि के समय स्टेशन की ओर चल दिए .....
और भी बहुत कुछ है लिखने को ....कुछ बाद में लिखूंगा समय की कमी है अभी ओर कुछ समीर जी की पोस्ट में आएगा ....इन्तजार करते रहिये ....
- राम फ्रॉम बिली बिशप एअरपोर्ट टोरंटो






