आपको कैसा लगेगा यदि आपके घर के फोन से ६०-७० देशों में फ्री में बात हो सके ? और आपका फोन नंबर एक ही रहे, कहीं भी किसी भी देश में उठाकर घूमो उस फोन को ?
अमेरिका की एक कंपनी इस तरह की फोन सेवाएं देती हैं जिसमें तकरीबन १५०० रूपये प्रतिमाह में आप करीब ६० देशों में किसी भी लैंड लाइन या फिर मोबाइल फोन पर बात कर सकते हैं, वोनेज (Vonage) नाम की इस कंपनी ने जैसे हम भारतीयों के तो मजे ही कर दिए। ये आपको एक छोटा सा receiver देते हैं जो आपको अपने मोडेम से जोडना होता है, बस अगर आपके घर में इन्टरनेट हैं तो जहाँ भी आप ये receiver मोडेम से जोडेंगे, आपका फोन तैयार है आपकी सेवा में। voice over IP (VOIP) की तकनीक पर चलने वाला ये फोन मुझे तो सूचना क्रान्ति की एक बहुत ही बढ़िया खोज लगी।
अब जैसे मैं कुछ दिनों के लिए शिकागो से न्यू योर्क आ गया हूँ परिवार के साथ, तो बस फोन भी साथ में पैक कर लिया, न्यू योर्क आते ही फोन को मोडेम से लगाया तो बस चल बैठा वही सैम टू सैम नंबर फिर से। दिन में कितने भी घंटे भारत बात करो, जैसे कि मैं भारत के एक शहर से दूसरे शहर फोन मिला रहा होऊं !
यहाँ की जो छोटी कंपनियाँ भारत से काम कराती हैं उन्होंने यही फोन यहाँ से खरीद कर भारत भेज दिए हैं, जब कोई वहाँ उस फोन से अमेरिका फोन करता है तो यहाँ के लोगों के लिए तो यही लगता है कि ये फोन लोकल नंबर से आया है, साथ ही ISD कॉल से आने वाले बड़े से बिल से भी निजात मिल जाती है।
कुछ लोगों ने ये फोन अपने घरवालों के लिए भारत भेज दिए हैं , वहाँ से (भारत से) किसी भी अमेरिका के , सिंगापुर या अन्य देशों के नंबर पर फोन करो बिना बिल के बारे में सोचे। अब आप को पता लग गया कि अमेरिका से लोग कैसे तुरंत फोन घुमा देते हैं भारत में आजकल :)
जब छुट्टी पर भारत आओ तो यही receiver साथ रख लाओ, भारत भी फोन करो और अमेरिका भी - नंबर वही रहेगा , केवल जगह बदल रही है बस। कुल मिलालर इन्टरनेट है तो ये फोन भी है, अगर इन्टरनेट चला गया तो ये फोन काम नहीं करेगा। और शायद अमेरिका के एड्रेस पर ही ये फोन मिलाता है, बस एक बार लेने की देर हैं यहाँ के एड्रेस से , उसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड इसके बिल से कनेक्ट हो जाता है, हर महीने क्रेडिट कार्ड से $२५-$३५ कट जाता हैं, यानी आप भारत का क्रेडिट कार्ड भी उपयोग कर सकते हैं। मेरे प्रोजेक्ट में आने वाले कई देसी लोग ये फोन लेकर यहाँ से जाते हैं। पता नहीं भारत में इन्टरनेट की स्पीड स्लो है तो ये कितना सही चलेगा पर यहाँ मुझे अभी तक ऐसी कोई समस्या नहीं दिखाई दी हैं !!
ये रही इनकी वेबसाइट - http://www.vonage.com/
मैं तो कम से कम बहुत ही प्रभावित हूँ इनकी सेवाओं से, कोई तो है जिसने अपनों से मुझे हर वक्त कनेक्ट होने की आजादी दे रखी है !!